लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

हिन्दू महासभा ने लखनऊ पूर्व से जयकांत दुबे को उतारा...

लखनऊ अखिल भारत हिन्दू महासभा ने लखनऊ पूर्व विधानसभा के उप चुनाव में जयकांत दुबे को मैदान में उतारा है। जबकि प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से आशीष सिंह ताल ठोंकेगे। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि की सहमति के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने इन दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की। श्री त्रिवेदी ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा लोकसभा चुनाव में भारी संख्या में प्रत्याशियों को मैदान उतारा गया है। वहीं विधायक रहे आशुतोष टंडन के निधन के बाद लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव में जयकांत दुबे को मैदान में उतारने का निर्णय अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किया है।

Top Post Ad

Below Post Ad