लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, 'राम नाम सत्य' भी कर देते हैं- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अलीगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, आज यह संभव है। हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं, बल्कि, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। सीएम योगी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। दूसरे चरण में अलीगढ़ वासियों को भी मतदान करना है। देश में पहली बार 18वीं लोकसभा का चुनाव ऐसे हैं, जिसमें लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। सभी को परिणाम पता है।
सीएम योगी ने कहा कि यह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम है। पूरे देश में उत्तर, पूरब, पश्विम और दक्षिण में 'तीसरी बार मोदी सरकार' यही आवाज गूंज रही है। आज हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। इतना ही नहीं आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। जबकि, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिक कार्य हो रहे हैं।
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad