लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें?

Top Post Ad

हर वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को पंजाबी समुदाय के लोग बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां देकर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व नई फसल के तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अतः साल 2024 में लोहड़ी 13 जनवरी के बदले 14 जनवरी को है। 


ajpnews.com

इस दिन शाम को सब लोग एक जगह इकट्ठा होकर आग जलाते हैं। इस अलाव में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें अर्पित करते हैं। इस दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों को सामना करना पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं।

लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें।

• लोहड़ी के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवडी खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अन्न की कमी नहीं होती है।


ajpnews.com

• सनातन धर्म में अग्नि शुभता और पवित्रता की प्रतीक है। लोहड़ी के दिन अग्नि देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

• आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दें। माना जाता है कि ऐसा करने से सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

लोहड़ी के दिन क्या न करें

• लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।


ajpnews.com

• इसके अलावा इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

• काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।

लोहड़ी में अर्पित करने वाले चीजें जैसे कि मूंगफली और रेवड़ी आदि की पहले पूजा करें। लोहड़ी की अग्नि में जूठी चीजें अर्पित करनी चाहिए।


Below Post Ad