दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं तेजी से पारा गिरने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं कोहरे का असर आम जन जीवन पर पड़ा है।
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम से कोहरे की घनी परत छाई हुई है। इस कारण सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह दिल्ली में 'घना से बहुत घना' कोहरा छाए रहने की संभावना है।
![]() |
ajpnews.com |
इंडिया गेट, साउथ एक्सटेंशन और अन्य इलाकों से आए दृश्यों में कई स्थानों पर तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की घनी परत दिखाई दे रही है।
आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति और खराब होने की आशंका है। आईएमडी ने गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है।
![]() |
ajpnews.com |
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में नए साल की पूर्व संध्या पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है