भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। टीम को 11 रन की बढ़त मिल चुकी है। आज यानी गुरुवार को तीसरे दिन का खेल दोपहर एक बजे से शुरू होगा।
साउथ अफ्रीका से डीन एल्गर 140 रन बनाकर मार्को यानसन (3* रन) के साथ नॉटआउट रहे। दोनों आज साउथ अफ्रीका की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। भारत से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए।
![]() |
ajpnews.com |
सारे दिन भारत 245 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई, वह 101 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने 5 और नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लिए।
वेदर रिपोर्ट: बारिश की संभावना नहीं
गुरुवार को सेंचुरियन में बारिश की संभावना महज 5% है। पूरे दिन धूप खिली रहेगी और तीसरे दिन 98 ओवर का खेल संभव हो सकता है। पहले और दूसरे दिन बारिश और खराब लाइट के कारण करीब 45 ओवर के खेल का नुकसान हुआ था।
एल्गर 14वां टेस्ट शतक बनाकर नॉटआउट
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने सेंचुरी लगाई। वह 140 रन बनाकर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नॉटआउट रहे। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी के साथ 93 और डेविड बेडिंघम के साथ 131 रन की पार्टनरशिप की।
![]() |
ajpnews.com |
डीन एल्गर ने 140 बॉल पर अपना 14वां टेस्ट शतक पूरा किया। वह अपने इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं, उन्होंने सीरीज से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।