लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

गुजरात टाइटन्स को छोड़ मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं हार्दिक पंड्या

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अब एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए इस आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ सकते हैं। यानी की हार्दिक पंड्या फिर से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट मुताबिक यह ट्रेड पूरी तरह से नकद में होगा, जिसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटन्स को 15 करोड़ रुपये देगी। वैसे अगर ये डील सक्सेसफुल रही, तो ये आईपीएल की हिस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड होगा। हालांकि इस बात पर दोनों फ्रेंचाइजी में से किसी ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।


ajpnews.com

2015 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में किया डेब्यू

IPL 2024 के प्लेयर्स के लिए आक्शन अकमिंग 19 दिसंबर को दुबई में स्टार्ट हो जाएंगे। वहीं इस ऑक्शन के शुरू होने से पहले गुजरात टाइटन्स के करंट कैप्टन हार्दिक की मुंबई इंडियंस में घर वापसी उनके कुछ फैंस के लिए खुशी की बात है क्योंकि, हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। हार्दिक पंड्या के करियर को ट्रैक पर लाने में मुंबई इंडियंस का अहम रोल रहा है। इसके बाद साल 2022 में हार्दिक पांड्या ने अपनी कैप्टनशिप के अंडर गुजरात टाइटन्स को उसके डेब्यू सीजन में कमाल की जीत हासिल कराई थी। वैसे बता दें कि, हार्दिक पांड्या फिलहाल इंजर्ड हैं जिस वजह से उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भी केवल चार मैच खेले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या को उनके डेब्यू के समय साल 2015 में सिर्फ 10 लाख रुपये में खरीदा था।

Top Post Ad

Below Post Ad