लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

सर्दियों में बनाएं 5 व्यंजन, स्वाद और सेहत का मिलेगा फायदा

जैसे-जैसे मौसम बदलता है, हम अपनी आदतों को भी बदलते हैं। अब जैसे गर्मियों में आप गर्म कपड़े नहीं पहनते और सर्दियों में ठंडी चीजें नहीं खाते। इस ठंड के मौसम में आपकी पैन्ट्री में काफी कुछ बदल जाता है। आप ऐसी रेसिपीज तैयार करते हैं, जो आपके शरीर को गर्माहट प्रदान करने का काम करता है और आपको स्वस्थ भी रखता है।

फ्रेश और तमाम विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर आहार आपकी जरूरत बन जाता है। गर्मागर्म चाय और पकोड़े और समोसे जैसी चीजें हमारे स्नैक टाइम का हिस्सा बन जाते हैं। इसके साथ ही मजा आता है जब भुर्जी, फिश करी और बटर चिकन का इंतजाम भी हो जाए।


मूंग की दाल का हलवा

सर्दियों में मीठी चीज खाने का मन करे तो मूंग की दाल का हलवा कौन भूल सकता है? अधिकतर लोगों को यह पसंदीदा डिश है। यह मुख्य रूप से मूंग की दाल, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनता है। यह हलवा कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जो सेहत के लिए सही है और शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है। 

मूंग की दाल का हलवा

बेबी कॉर्न सूप

सर्दियों में सूप पीने का मजा ही अलग है। वहीं, सर्दियों में कॉर्न्स भी बहुत पसंद किए जाते हैं। ऐसे में आप कॉर्न सूप पी सकते हैं और इसे कई तरह से बना सकते हैं। ज्यादातर लोग कॉर्न के साथ मशरूम, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च आदि सब्जियां डालते हैं। सूप पीने से आपके शरीर को गर्मी मिलती है और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आप इसे अपने घर में बनाइए, बच्चे और बुजुर्गों को पिलाइए और खुद भी आनंद उठाइए।

बेबी कॉर्न सूप

अंडा करी

अंडे तो आपको भी पसंद होंगे ही। ठंड में उबले हुए अंडे, अंडे का ऑमलेट, फ्राई अंडे और अंडे की भुर्जी खाने का मजा ही अलग आता है। अंडा करी तो ऐसी रेसिपी है जिसे महीने में 2-3 बार बनाया ही जाता है। इस चटपटी डिश को खाने का मन बार-बार करता है। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले की जरूरत होती है। आप इस रेसिपी को आसानी से बना सकते हैं और बस 30 मिनट में। इसे बनाकर हरे धनिया से गार्निशक करें और चावल और रोटी के साथ खाएं। 


ajpnews.com
पालक के पकोड़े 

हरी सब्जियां सर्दियों में आपको तमाम स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। आप घर में पालक क्रंची और मजेदार पालक के पकोड़े बनाकर चाय का साथ लुत्फ उठा सकते हैं। पालक के पकोड़े को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है। पालक में बेसन और कुछ मसाले मिलाएं और तैयार कर लें एक स्वादिष्ट स्नैक जिसे आप परिवार के साथ बैठकर खा सकते हैं। आयरन और फाइबर सहित कई तरह के पौष्टिक तत्व से भरपूर पालक आपके पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

पालक के पकोड़े 

सरसों का साग

विंटर सीजन हो और सरसों का साग न हो, ऐसा भला कैसे हो हो सकता है? सर्दियों में बस सरसों के साग और मक्के की रोटी की ही तो चर्चा की जाती है। सरसों का पत्ता आयरन से भरपूर होता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। ये ठंड के दिनों में आपके मेटाबॉलिज्म को भी बनाए रहता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और यह पेट के लिए भी सही है। सरसों का साग बनाने के लिए इसमें कई तरह के इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होती है। उसमें सरसों का साग,  अदरक, आदि जैसे सामग्रियों की जरूरत होती है। 


सरसों का साग

Top Post Ad

Below Post Ad