लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

धनतेरस के दिन इन चीजों की करे खरीददारी, माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

 देशभर में आज धनतेरस के पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। बाजारों में सुबह से ही लोगो की भीड़ देखने को मिल रही है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। बता दें कि भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की जयंती भी मनाई जाती है। माना जाता है कि कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, तो उससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर में शांति बनी रहती है। 


ajpnews.com

इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त शुक्रवार को 12:37 बजे से शुरू होगा, जो कि अगले दिन शनिवार को दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। साथ ही बताया कि धनतेरस के दिन सोने - चांदी , पीतल, हीरा, वाहन, जमीन जायदाद की खरीदारी और घर में काम आने वाली अन्य दूसरी चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। 


धनतेरस पर्व मनाने की वजह 

 जब समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।  तो उसमें पांच प्रकार की औषधियां प्राप्त हुई थीं, तभी से लोग भगवान कुबेर का पूजन करते आ रहे हैं। इससे मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न रहती हैं।  धनतेरस पर खरीदारी करने से लोगों के घर में सुख और शांति बनी रहती है। 

Top Post Ad

Below Post Ad