लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

चीन में कोरोना मामलों में जबर्दस्त उछाल से मचे कोहराम

 चीन में कोरोना मामलों में जबर्दस्त उछाल से मचे कोहराम के बीच अमेरिका ने इस पर लगाम लगाने पर जोर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि चीन का कोरोना पर नियंत्रण करना अमेरिका के बहुत हित में होगा। यदि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला यह देश लॉकडाउन रहा तो इसका बड़ा असर होगा।

                                                                                     



चीन में कठोर जीरो कोविड पॉलिसी लागू थी। इसके तहत बड़े पैमाने पर कोरोना जांच और क्वारंटाइन व लॉकडाउन नियम लागू थे, लेकिन इसी माह के आरंभ में व्यापक सरकार विरोधी आंदोलनों के बाद इन्हें शिथिल कर दिया गया। कोविड नियम शिथिल करते ही चीन में मानो कोरोना भूचाल आ गया। चीन ने जब कोविड केस मामूली थे, तब लॉकडाउन लगाया, इससे लोगों का धैर्य टूट गया और इसके खिलाफ वे सड़कों पर उतर आए। अब जब केस हजारों की संख्या में आ रहे हैं तब ढील दे दी गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad