लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, कहा- तीनों मांगें पूरी........प्रधान का इस्तीफा मंजूर हुआ

नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया है है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। सौरव दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं। वही रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गई हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सभी केस वापस लिए जाएं और नीट पीड़ितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए शामिल हैं।
इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। शनिवार रात होते ही जंतर-मंतर खाली होना शुरू हो गया।

Top Post Ad

Below Post Ad