लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश के आसार

देशभर के कई राज्यों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत के आसार हैं। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। 

ajpnews.com

दिल्ली में आज यानी 9 नवंबर को कोहरे के साथ बादलों का डेरा हो सकता है। इसके बाद 10 नवंबर को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। फिर हर दिन दिल्ली के तापमान में कमी की उम्मीद है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और इसके बाद तापमान में लगातार कमी दर्ज हो सकती है। 

UP के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां आज घने कोहने के आसार हैं। हालांकि यहां के तापमान में कोई खास तब्दीली की उम्मीद नहीं है. लखनऊ में न्यूनमत तापमान 16 और अधिकतम तापमान 31 रह सकता है। नोएडा में हल्के कोहरे की संभावना है। यहां का तापमान 16 और 30 दर्ज किया जा सकता है। 

Top Post Ad

Below Post Ad