लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया

नई दिल्ली 

पीएम  नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। प्रधानमंत्री  ने बाघों की नई गणना रिपोर्ट जारी की है आपको बता दे कि  2006 में यह संख्या 1411 थी जो अब बढ़कर 3 हजार 167 हो गई है। इससे पहले 2018 व 2019 में जारी बाघों की गणना में 2967 संख्या पाई गई थी।

                                                                     


 

मोदी ने कहा की भारत की परंपरा,डायवर्सिटी ने टाइगर को बचाया 

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है, बल्कि उसे फलनेफूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है। उन्होंने कहा जब अनेक टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है? इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह।

प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात: पीएम मोदी 

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उद्घाटन सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर बड़ी बिल्लियों की सुरक्षा और संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रकृति की रक्षा करना भारतीय संस्कृति का अंग है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और दुनिया की बाघों की आबादी का 75 फीसद भारत में है साथ ही प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दशकों पहले भारत से चीते विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा यह बिग कैट का पहला सफल ट्रांस-कॉन्टिनेंटल ट्रांसलेशन है। लगभग 30,000 हाथियों के साथ, हम दुनिया में सबसे बड़े एशियाई हाथियों की श्रेणी वाले देश हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad