लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक?

 पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई. होशियारपुर में पहले तो एक युवक भागते हुए आया और जबरन राहुल के गले लगा, युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया. इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया. यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं.

                                                                          


यह स्थिति तब है जबकि पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है. यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं. जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा, उसके बाद पंजाब पुलिस व स्टेट CID की रस्सी के साथ घेरे की सुरक्षा और अंत में राहुल की सिक्योरिटी है.

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad